Saera Electric Auto (SEAPL) ने दो बिल्कुल नए स्वदेशी आधुनिक EV- मयूरी L5 हाई-स्पीड पैसेंजर और मयूरी L5 लोडर कार्गो को पेश किया गया है। इन दोनों ईवी को प्रगति मैदान में चल रहे 15वें ईवी एक्सपो 2022 में पेश किया गया है। ईवी एक्सपो 2022 की इस वर्ष की थीम प्रदूषण मुक्त राष्ट्र है। SEAPL के प्रबंध निदेशक नितिन कपूर ने कहा कि ईवी एक्सपो 2022 में प्रदर्शित दोनों इलेक्ट्रिक वाहनों में सुविधाजनक ड्राइविंग के लिए बैक सपोर्ट के साथ आरामदायक सीट है।

45km है टॉप स्पीड
चालक के केबिन शानदार और स्टाइलिश बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं और वाहनों की प्रत्येक संरचना स्पष्ट रूप से भरोसेमंद और मजबूत है। उन्होंने बताया कि Saera इलेक्ट्रिक वाहन बहुत किफायती रेंज के हैं। वे उच्च क्षमता वाली बैटरी के साथ आते हैं और उच्च शक्ति के साथ 45 km प्रति घंटे की गति रफ्तार देते हैं। मयूरी L5 हाई-स्पीड पैसेंजर या ई-ऑटो L5 को कुशन वाली सीटों और अधिक हेडरूम स्पेस वाले यात्रियों के आराम सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इलेक्ट्रिक कार्गो वाहनों में बड़े और छोटे पैमाने के व्यवसायों के भार को ले जाने के लिए उपयुक्त स्थान दिया गया है। दोनों ईवी को जल्द ही भारतीय सड़कों पर लॉन्च और उपलब्ध कराया जाएगा।
आपको बता दें कि SEAPL अपने ब्रांड मयूरी के साथ भारत में ई-रिक्शा पेश करने वाली पहली कंपनी थी। जो इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, मानेसर से वाहन अनुमति प्रमाणपत्र ICAT प्राप्त करने वाली पहली कंपनी है। यह योगो बाइक्स ब्रांड के साथ लोकप्रिय लो-स्पीड ई-स्कूटर भी बनाती है। एसईएपीएल द्वारा निर्मित सभी इलेक्ट्रिक वाहनों को उद्योग में प्रचलित अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके डिजाइन और असेंबल किया जाता है।